कार सवारों युवकों ने युवती से की छेड़छाड़

Update: 2023-08-11 13:13 GMT
रुद्रपुर। डीडी चौक पर हल्द्वानी की बस का इंतजार कर रही एक युवती से कार सवारों युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप था युवती को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे सीपीयू कर्मियों ने आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम छह बजे एक युवती रोडवेज बस पर उतरकर डीडी चौक पहुंची और हल्द्वानी डिपो की बस का इंतजार करने लगी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान हल्द्वानी नंबर की एक कार अचानक युवती के समीप रुकी और अश्लील इशारे करते हुए युवती को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। सीपीयू प्रभारी राकेश सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती द्वारा शिकायती पत्र नहीं देने पर पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार को सीज कर दिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
Tags:    

Similar News