Badrinath : पेड़ से लटका मिला युवक का शव इलाके में फैली सनसनी

Update: 2025-05-14 05:09 GMT
Badrinath बद्रीनाथ: उत्तराखंड में बद्रीनाथ के निकट कंचननाला में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।चमोली जिला पुलिस ने यहां बताया कि पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्टील टाउन निवासी 27 वर्षीय प्रीतम मजूमदार का शव राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 30 मीटर की दूरी पर एक देवदार के पेड़ की टहनी पर चादर से बने फंदे से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार मौके पर शव के पास से एक बैग और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि बैग में कपड़ों के अलावा कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर मृतक की पहचान हुई।पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News