देवभूमि हल्द्वानी में 2 दिन बाद फिर होगी झमाझम बारिश

Update: 2022-07-26 12:44 GMT

हल्द्वानी मौसम अपडेट: मंगलवार की सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत रही तो दोपहर में निकली चटख धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। सात एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह के मौसम से दो दिन और गर्मी व ठंडक का अहसास रहेगा। उसके बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश रही तो भावर क्षेत्र हल्द्वानी में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम रही। सुबह करीब 11 बजे तक मौसम बेहद सुहावना रहा। उसके बाद दोपहर में चटख धूप ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। हालांकि बदरी होने से बीच-बीच में धूप की तपन भी कम हुई। बुधवार और गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में भी रिमझिम बारिश और धूप निकलेगी।

मंगलवार को न्यूनतम 26.9 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार ओर शनिवार को झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इन दोनों ही दिनों में पूरे दिन मौसम में ठंडक और तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

Tags:    

Similar News