हरिद्वार: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को लक्सर तहसील कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा इंतजामों और आमजन को मशीनों की कार्यप्रणाली समझाने के लिए रखे गए डेमो उपकरणों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो और सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Tags: