छोटे भाई की पत्नी के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Update: 2023-07-22 18:18 GMT
दिनाँक- 19.07.2023 को ग्राम मढ़सौन, सौनपट्टी निवासी एक महिला द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि दिनांक- 13.07.2023 को उसके जेठ प्रकाश राम द्वारा वादिनी के साथ बलात्कार किया गया व वादिनी के माता- पिता द्वारा वादिनी के घर आकर समझाने पर जेठ प्रकाश राम द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली- गलौच की गई। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियुक्त प्रकाश राम, उपरोक्त के विरूद्ध धारा-376/323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी व का0 सुरेन्द्र रौतेला द्वारा दिनांक- 20.07.2023 को अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र नारायण राम, निवासी- मढ़सौन पट्टी सौनपट्टी, वड्डा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 37 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
Tags:    

Similar News

-->