टनकपुर-चंपावत मार्ग पर भीषण हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से निकाला गया युवक का शव
चंपावत: उत्तराखंड के टनकपुर-चंपावत मार्ग पर स्वाला के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी अजीत कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा कार सड़क से करीब 20 से 30 मीटर नीचे जाकर पेड़ पर अटक गई। इसी दौरान अजीत कार से छिटककर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।