Vrindavan: मथुरा जिले के वृंदावन में बीते सोमवार को एक शराब की दुकान जबरन बंद कराने का मामला सामने आया है। यह घटना तब चर्चा में आई,इस घटना के बाद स्थानीय लोग और दुकानदारों में डर का माहौल है। कई लोग भी चिंता जता रहे हैं कि अगर भीड़ इस तरह से दुकानें बंद करती रही, तो क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता रवि कांत गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि ब्रज मंडल क्षेत्र में शराब और मांस की दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की भावनाओं को समझती है, लेकिन किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। शिकायतें केवल उचित माध्यम से की जानी चाहिए।सदर सर्किल ऑफिसर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। पुलिस ने इसके बाद एक्साइज विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी ने साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को एकतरफा कार्रवाई करने की अनुमति नहीं है। अगर किसी को आपत्ति हो, तो वह संबंधित विभाग से संपर्क करे, ना कि खुद से ऐसी गतिविधियां करे जो शांति भंग कर सकती हैं।