Varanasi: होटल में ठहरे भाई-बहन की बेड पर लाश मिलने से सनसनी

Update: 2026-02-11 04:37 GMT
Varanasi वाराणसी : उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक होटल में ठहरे भाई और बहन की आत्‍महत्‍या से सनसनी फैल गई। उनकी लाश बिस्‍तर पर पड़ी मिली। पुलिस को कमरे से करीब 6 लाख 61 हजार रुपए, आधार कार्ड, लैपटाप, पैनकार्ड और पासपोर्ट मिले हैं।ये पूरा मामला कैंट इलाके का है। कर्मचारियों ने बताया कि आठ फरवरी से हैदराबाद के 46 वर्षीय गणेश गौड़ गुनलापल्ली और उनकी बहन 38 वर्षीय धनलक्ष्मी गुनलापल्ली होटल के कमरा नंबर 2005 में ठहरे थे। उन्हें 10 फरवरी को सुबह चेक आउट करना था। दोपहर तक जब उन्‍होंने चेक आउट नहीं किया तो कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। फोन नहीं उठा तो दरवाजा खटखटाया गया।
इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। थोड़ी देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी कराते हुए दरवाजा खोला गया। अंदर धनलक्ष्मी के मुंह से झाग निकल रहा था। टेबल पर पानी की बोतल और टैबलेट्स बिखरे पड़े थे। कुछ दवाइयों के पत्ते भी थे।पुलिस इनके परिजनों और अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।आशंका है कि नींद की अधिक गोली खाकर दोनों ने जान दी होगी। फोरेंसिक जांच के बाद दवाओं की जानकारी मिलेगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई-बहन के बैग से एक मृत्यु प्रमाणपत्र मिला। इसमें पता चलता है कि एक बहन अमला देवी की मृत्यु इसी 28 जनवरी को हो चुकी है।
Tags:    

Similar News