Uttar Pradesh : मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Update: 2025-10-30 07:25 GMT
Uttar Pradesh: ज़िले की स्वाट टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया। उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक ज़िंदा कारतूस और एक चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद की गई।
यह घटना मिशन शक्ति 5.0 और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अपराधियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। पुलिस सलेमपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोरी की बोलेरो गाड़ी बलिया से गाज़ीपुर जा रही है। सूचना के बाद रघुवरगंज मोड़ के पास गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन अपराधियों ने गाड़ी घुमाकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी आरजू कुरैशी (निवासी कैमूर, बिहार) के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी नसीम शाह पकड़ा गया।
तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को सीएचसी मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी और हथियार बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरी कार्रवाई स्वाट टीम और प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
Tags:    

Similar News