उत्तर-प्रदेश: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-16 12:22 GMT
उत्तर-प्रदेश: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • whatsapp icon
खेत पर ट्यूबवेल चालू करते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बगैर कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव कूबी की मढैया की है। यहां के रणवीर सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान रणवीर सिंह शुक्रवार की सुबह अपने धान की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। इस दौरान ट्यूबवेल को चालू करने के लिए जैसे ही स्टार्टर का बटन दबाया। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बेहोश होकर पीछे गिर गए। इससे परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखकर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने रणवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
Tags:    

Similar News