UP : युवतियों को बहलाकर किया धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-06-28 11:13 GMT
Sitapur सीतापुर : यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसे लखनऊ एसटीएफ टीम ने नरायननगर से पकड़ा है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खुद को सेना में कर्नल बताकर युवतियों से ठगी की थी। वह कर्नल की वर्दी में ही युवतियों से मिला था। आरोपी की पहचान राहुल कुमार (27) के रूप में हुई है। इसने दो युवतियों को आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था। हालांकि, राहुल ने वर्ष 2022 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। वह टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में रहने के दौरान श्रीनगर में तैनात था।
एसटीएफ निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी की रकम करीब चार लाख रुपये बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने युवतियों से रकम लेकर उन्हें स्वंय के द्वारा तैयार आर्मी के कूटरचित फर्जी नर्सिंग असिस्टेंट के नियुक्ति पत्र दिए थे। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
Tags:    

Similar News