UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले दो दिनों तक यूपी के कई जिलों में बारिश होने वाली है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में होगी बारिशमौसम विभाग के मुताबिक, आज संभल, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, हरदोई, उन्नाव, सोनभद्र, सहारनपुर, प्रतापगढ़, अमरोहा, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रामपुर, चित्रकूट, कानपुर, शामली, कौशांबी, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, भदोही, बागपत, चंदौली, मेरठ, बरेली, सीतापुर, बांदा, गाजीपुर, देवरिया, पीलीभीत, श्रावस्ती, गोरखपुर, बदांयू समेत उत्तर प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे ज्यादा तापमान झांसी जिले में दर्ज किया गया. जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, आगरा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा कानपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.4 रहा। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा|