UP Weather: मौसम में बदलाव, अगले कुछ दिनों तक कम होगी बारिश

Update: 2025-08-16 03:03 GMT
UP Weather: इन दिनों बारिश और उमस का दौर जारी है। कहीं बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है तो कहीं उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद रात में हुई बारिश ने राहत दी।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में बारिश में कमी आ सकती है। 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बेहद कम है। जन्माष्टमी (16 अगस्त) को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
शनिवार (16 अगस्त) को सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में मध्यम बारिश हो सकती है। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल और अलीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गया है। अगले 3-4 दिनों में यूपी में मानसून की सक्रियता कम रहेगी और अधिकांश स्थानों पर बारिश नहीं होगी। कुछ स्थानों पर ही बूंदाबांदी संभव है।
16 अगस्त को उत्तराखंड की सीमा से लगे पश्चिमी यूपी के जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और किसानों को मौसम को देखते हुए फसल संबंधी कार्य करने की सलाह दी है। 17 से 19 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 20 और 21 अगस्त को ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Tags:    

Similar News