UP Rain: दो दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Update: 2024-09-13 03:48 GMT
UP Rain: मौसम विभाग की मानें तो दो से तीन दिन तक तूफानी हवा, भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटे से कई शहरों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार देर रात से ही बारिश का सिलसिला जारी था। गुरुवार सुबह से निरंतर बारिश हुई, जो देर रात जारी थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार के बाद भी दो- दिन तक अलर्ट हुआ है। मौसम में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। वहीं, गुरुवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
दर्ज हुआ है
, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम था। पश्चिमी यूपी, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी
भारी वर्षा के कारण क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है।
कुछ इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है।
हवा के कारण भूस्खलन और फसलों को नुकसान होने की भी आशंका
इसरो ने गुरुवार को सेटेलाइट चित्र जारी किया जिसमें दर्शाया गया है कि उत्तर व मध्य भारत में उत्पन्न दबाव क्षेत्र के कारण कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग तीन तरह के अलर्ट जारी करता है। इसमें येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट शामिल होते हैं। तीनों अलर्ट को अलग-अलग स्थिति में जारी किया जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट का मतलब भारी बारिश और रेल, सड़क तथा हवाई परिवहन सेवाओं में संभावित व्यवधान से है।
Tags:    

Similar News

-->