Noida accident : कोतवाली मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे पर एक टाटा टियागो कार ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस व एसडीआरएफ को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी, जबकि 04 अन्य कार सवार घायल है, जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास हुई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 06 लोग सवार थे।
Tags: