UP News: यूट्यूबर ने जबरन सपेरे को कोबरा से कटवाया, मौत

Update: 2025-12-02 06:45 GMT
UP News:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां बीन बजाकर और चूरन-सूरमा बेचकर जीवनयापन करने वाले सिकंदरनाथ नामक युवक की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई. मृतक की उम्र 34 साल बताई जा रही है. परिवार का आरोप है कि यूट्यूबर मोहित कुमार, जो खुद को सांप रेस्क्यू टीम का सदस्य बताता है, अपने भाई संजीव और साथियों के साथ मिलकर सिकंदरनाथ पर जबरदस्ती कोबरा से कटवाने का दबाव बना रहा था. जब सिकंदरनाथ ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे बंधक तक बनाया गया|
Tags:    

Similar News