Up News: बस दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Update: 2024-12-09 02:14 GMT
Up News: कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास 10 दिन पूर्व रोडवेज बस की टक्कर से घायल बाइक सवार की शनिवार की रात मौत हो गई। घायल का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार विश्वकर्मा 27 नवंबर की शाम करीब चार बजे अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। बाइक से जाते समय पीछे से आ रही रोडवेज बस ने भंवरनाथ को टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घायल को शनिवार की शाम मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार विश्वकर्मा के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News

-->