UP News: सांड़ के हमले से युवक की मौत

Update: 2026-02-02 03:01 GMT
UP News: शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुआहार टापर के मंझरा हथिनापुर में रविवार सुबह सांड़ के हमले में युवक करन सिंह (26) की मौत हो गई। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने छुट्टा सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है।मृतक के पिता राजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने घर के सामने खेत पर जानवरों को खिलाने के लिए बरसीम बोई हुई है। रविवार की सुबह करीब छह बजे उनका बड़ा बेटा करन घर से बाहर निकला। उसने देखा कि खेत में घुसा सांड़ बरसीम खा रहा है। इसके बाद बेटा घर से डंडा लेकर सांड़ को भगाने के लिए खेत पर गया। इस बीच सांड़ ने बेटे पर हमला कर दिया।
सांड़ ने करन को सींग में फंसाया और उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद भी सांड़ हमला करता रहा। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर परिजन दौड़कर खेत पर गए। सांड़ को किसी तरह खेत से भगाया। करन को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Tags:    

Similar News