UP News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Update: 2025-05-06 05:34 GMT
UP News: रायबरेली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर ठकुराइन खेड़ा मजरा कृष्णपुर ताला गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बीरेंद्र (32) पुत्र भोंदू निवासी बबुरा, कोतवाली डलमऊ किसी काम से अपनी बाइक से लखनऊ जा रहा था।
सुबह करीब 6 बजे ठुकराइन खेड़ा गांव के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News