UP News: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. यहां राजस्थान से बांके बिहारी के दर्शन के लिए दो युवक यमुना में डूब गए. इनमें से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. मृत युवक की पहचान बाड़मेर के खारड़ा गांव के रहने वाले झंझार के रूप में हुई है. वहीं लापता युवक भी खारड़ा गांव का ही रहने वाला है और उसका नाम रमेश है. घटना शनिवार दोपहर बाद की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक की तलाश शुरू कर दी है|
आनन फानन में घटना की जानकारी घाट पर मौजूद गोताखोरों और पुलिस को दी गई. लेकिन जब तक बचाव कार्य शुरू होता, काफी देर हो चुकी थी. पुलिस के मुताबिक गोताखोरों ने झंझार को तो पानी से निकाल लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं यमुना में रमेश की तलाश जारी है. बता दें कि तीर्थ नगरी वृंदावन में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. हालांकि पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है|