UP News: सांप के काटने से दो भाइयों की मौत, मचा कोहराम

Update: 2024-08-31 06:07 GMT
UP News: पिता के साथ सो रहे दो सगे भाइयों की सांप के काटने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद देर शाम को विधायक दो बच्चों की मौत होने पर पुरसे के लिए ग्रामीण के घर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। शुक्रवार की शाम को दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले जब दोनों भाइयों की घर से अर्थी निकली तो हर आंख नम हो गई। रोजाना की तरह अपने पिता के साथ गुरुवार रात को बरामदे में सो रहे थे। रात को किसी समय सांप ने आकर दोनों को काट लिया बच्चे बिलिबलाकर रोते हुए उठ बैठे और बताया कि किसी चीज ने काट लिया है। उसके बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए।
उसके बाद गांव में डॉक्टर के यहां पर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने छोटे बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े बेटे धीरज को बरेली ले गए। जहां सुबह पांच बजे उसकी भी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद दोनों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Tags:    

Similar News

-->