UP News: महाकुंभ में स्नान कर लौटते समय दर्दनाक हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत
UP News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रानी का सराय क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए लोग नेपाल के रूपम देही जिले के देवदर नगर के निवासी हैं, जो 15 फरवरी को नेपाल से कार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांव गांव के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दीपा (35), उसके पति गणेश (45) और गंगा (40) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं।