Up News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। छठ पर्व के दिन परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं। मंगलवार को तीनों छठ मनाने के लिए रेवसा पचफेड़वा घाट जा रहे थे। पचफेड़वा में NH-19 पर एक बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कुमारी देवी, चांदनी देवी और सौरभ के रूप में हुई है। कुमारी देवी अपनी बहू चांदनी देवी और पोते सौरभ के साथ छठ मनाने जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे और कोतवाली अलीनगर के रेवसा गाँव के निवासी थे। तीनों की मौत से गाँव में मातम छा गया है और उनके परिवार के बाकी सदस्य गमगीन हैं। पुलिस ने अब मामले की जाँच शुरू कर दी है।