Up News: ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत

Update: 2026-02-09 06:38 GMT
Up News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे के पास रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह (61), बड़े भाई कमला सिंह (65) और साढ़ू प्रेम सिंह की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदुआरी चौकी पुलिस तीनों को आनन-फानन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags:    

Similar News