Up News: उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक फैल गया है। रविवार को खेत गए एक लड़के पर कुत्तों ने हमला कर उसकी नाक चबा ली। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में कुत्तों का आतंक फैल गया है। रविवार को खेत गए एक लड़के पर कुत्तों ने हमला कर उसकी नाक चबा ली। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। घायल किशोर को गिलौला सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया। कुत्तों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।
श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के भौसहवा निवासी मोहनलाल का पुत्र कृष वर्मा (12) रविवार रात 10 बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित खेत जा रहा था। रास्ते में मिले कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। लड़का अपनी जान बचाने के लिए भागा। एक कुत्ते ने उसे नीचे गिरा दिया और नोचने लगा। इसके बाद उसके चेहरे पर हमला कर दिया। उसकी नाक को चबाकर खा गया। बच्चे की चीख सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया।
परिजन घायल बच्चे को गिलौला सीएचसी ले आए। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।