Up News: यूपी के औरैया जिले में एक मंदिर की छत गिरने से पूरा परिवार दब गया। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने चारों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने दो भाई-बहनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता-पुत्री को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। दूसरी बहन ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि यह घटना जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ा माझी झील की है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंदिर के पिलर से टकरा गया। जिससे यह हादसा हुआ। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।
गांव मढ़ा माझी झील निवासी अजयपाल (55) पुत्र हरनाम सिंह शनिवार सुबह अपने बच्चों साक्षी (17), कजरी (14) और रौनक (8) के साथ अपने खेत से गेहूं काटने के लिए निकले थे। दिन में करीब 10 बजे तेज धूप होने के कारण अजयपाल अपने बच्चों के साथ पास में स्थित चंद्रप्रकाश गुप्ता के मंदिर के नीचे बैठकर आराम करने लगे।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर भी अस्पताल पहुंच गए।