Up News: दौड़ने गए किशोर का खून से लथपथ खेतों में मिला शव, परिवार में कोहराम
Up News: एटा के गांव मितरौल में दौड़ लगाने निकले किशोर का सरसों के खेत में शव मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक की तीनों बहनें व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए एक ही बात कह रही हैं कि अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगे।थाना निधौली कलां के गांव मितरौल निवासी नेमसिंह ने बताया कि धर्मेंद्र इकलौता बेटा था। इससे छोटी तीन बहने हैं वह भी पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की मौत के बाद उनका और घर के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। पिता नेमसिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाना निधौली कलां में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
मृतक के चाचा जोधपाल ने बताया कि हत्या करने के बाद शव को लगभग 10 मीटर तक घसीटा गया है। जब वह बंबा के किनारे तलाश कर रहे थे तो पास में एक कुआं है। वहां से आगे बढ़ने पर खून के निशान दिखे। इसके बाद उनको देखते हुए आगे पहुंचे तो भतीजे धर्मेंद्र का शव सरसों के खेत के बीचों-बीच पड़ा हुआ था।थाना निधौली कलां की ग्राम पंचायत जौहरपुर के मजरा मितरौल निवासी नेमसिंह ने बताया कि 16 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कक्षा 10 का छात्र था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार तड़के लगभग 4 बजे घर से दौड़ लगाने की कहकर निकला। जब छह बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई और उसे ढूंढ़ना शुरू किया। कस्बा निधौली कलां, एटा शहर व अन्य स्थानों पर पता लगाया मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद लगभग 10:30 बजे बड़े भाई जोधपाल उसको ढूंढ़ते हुए गांव से लगभग 300 मीटर दूर बंबा किनारे सरसों के खेत में पहुंचे।
यहां उनको कुछ खून के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद वह खेत के अंदर खड़ी सरसों की फसल के बीच पहुंचे। वहां देखा तो उनके होश उड़ गए और चीख निकल गई। यहां भतीजे धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। चीख सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही फोरेंसिक और सर्विलांस व डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य संकलन के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।