Up News :उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में एक दुखद घटना घटी है। कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह घटना बहराइच ज़िले में हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सरैया बेरिया माता मंदिर के पास एक किशोर कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की पहचान 14 वर्षीय सूरज मांझी पुत्र दिनेश मांझी के रूप में हुई है। वह कानों में मोबाइल का ईयरफोन लगाकर पटरी के किनारे चल रहा था। लाइन पार करते समय वह बहराइच से गोंडा जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के साथ चल रहे जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन रोकी और शव को पटरी से हटाया और देहात कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tags: