UP News: एसटीएफ ने सोमवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन में बिहार से हशीश की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। वह मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस से ट्रॉली बैग में 11 किलो हशीश लेकर सूरत जा रहा था। इस हशीश की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख बताई जा रही है। एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन यादव के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिहार के दुमका, सिवान निवासी राजेश कुमार शाह के रूप में हुई।
आरोपी राजेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी गांव का महमूद उसे छपरा रेलवे स्टेशन पर हशीश से भरा ट्रॉली बैग देता है। उसने बताया था कि उसे इसे वडोदरा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को देना है। राजेश कुमार शाह ने बताया कि हशीश सप्लाई करने के लिए उसे प्रति ट्रिप 50 हजार रुपये मिलते थे।