Up News: शराब की दुकान पर लूट के बाद सेल्समैन की हत्या

Update: 2025-05-14 03:16 GMT
Up News: कुंवरगांव थाना क्षेत्र के डिगुरैया गांव में देशी शराब की दुकान में लूटपाट के बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद एसएसपी, एसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुंवरगांव थाना क्षेत्र के डिगुरैया गांव में मंगलवार रात शराब सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक लूटपाट के बाद घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
जिला अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र की है। बिनावर थाना क्षेत्र के रंझौरा गांव निवासी मुकेश (35) पुत्र महेश यहां देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनमें से एक ने तमंचा निकालकर मुकेश पर सीधा फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली लगने से मुकेश की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार बदमाश नकदी लेकर भाग गए।
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जब डॉक्टर वहां पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की खबर सुनते ही एसएसपी समेत एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। एसएसपी ने बताया कि लूट का मामला सामने नहीं आया है। हत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News