UP News: सरेआम फायरिंग, बीच-बचाव करने आए युवा इंजीनियर को दबंगों ने मारी गोली

Update: 2025-03-31 02:14 GMT
UP News: बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के केवाड़ी मोड़ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान लखनऊ के फतेहगंज थाना नाका क्षेत्र निवासी सुमित ओझा (29) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि हाईवे के केवाड़ी मोड़ पर टेंपो और थार चालक के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सुमित बीच-बचाव करने आया था. तभी कहासुनी के दौरान थार सवार ने सुमित को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और डरे-सहमे दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं|
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुमित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है | अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृतक की भाभी अपराजिता ने बताया कि सुमित हाईवे स्थित एक कंपनी में इंजीनियर था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। सुमित दो भाइयों में छोटा था।
इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर ये कौन बेखौफ अपराधी हैं, जो दिनदहाड़े हत्या करने से नहीं डरते। जिस तरह से मामूली बात पर सरेआम फायरिंग कर हत्या की गई, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News