UP News: पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो चांदी लुटेरे घायल

Update: 2026-01-02 03:54 GMT
UP News: आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 25 दिसंबर को व्यापारी से मारपीट कर स्कूटी व चांदी के स्क्रैप की लूट के मामले का थाना एत्माद्दौला पुलिस ने खुलासा किया है। सर्विलांस टीम और एसओजी नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में महताब बाग के पास लुटेरों से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी बबलू उर्फ बिल्ला यादव, नितिन चौहान और रंजीत प्रजापति गिरफ्तार किए गए। पुलिस फायरिंग में बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और लूटा गया करीब 35 किलो चांदी का स्क्रैप बरामद किया।
थाना छत्ता क्षेत्र निवासी मोहसिन चांदी कारोबारियों से स्क्रैप खरीदने का काम करता है। 25 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे वह अपने कारीगर फरहान के साथ स्कूटी से दो बोरियों में स्क्रैप लेकर शाहदरा स्थित कारखाने से घर लौट रहा था। नुनिहाई रोड पर पीछे से बुलेट और अपाचे बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने स्कूटी रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने लात-घूंसों और तमंचे की बट से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश चार से पांच लाख रुपये का स्क्रैप और स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Tags:    

Similar News