UP News: महंगी हुई PNG और CNG, लागू हुईं नई कीमतें

Update: 2025-04-16 05:02 GMT
UP News: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब लोगों को सीएनजी के बढ़े दामों की मार भी झेलनी पड़ेगी. कुछ दिन पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा और अब सीएनजी में बढ़ोतरी का दबाव. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड ने दाम बढ़ाने का फैसला किया था. बढ़ी हुई दरें बुधवार 16 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं|
इसके बाद राजधानी लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दाम 97.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. पहले यह दर 96.75 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी के नए दाम 95.00 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए गए हैं, जो पहले 94.00 रुपये प्रति किलोग्राम थे. वहीं घरेलू पीएनजी में भी नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। घरेलू पीएनजी की कीमत 58.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) तय की गई है, जो 16 अप्रैल यानी आज सुबह से लागू हो गई है।
घरेलू प्राकृतिक गैस के कोटे में कटौती और कीमतों में बढ़ोतरी के चलते घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है। लखनऊ में वाहनों की बात करें तो राजधानी में 60 हजार से ज्यादा वाहन हैं। इनमें मालवाहक, स्कूली और निजी वाहन शामिल हैं, जो सीएनजी आधारित हैं। इसके अलावा आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में भी बड़ी संख्या में सीएनजी वाहन हैं, जो वाहन चालकों की जेब पर बड़ा झटका साबित होंगे।
Tags:    

Similar News