UP News: गैंडे की आमद से ग्रामीण में दहशत

Update: 2025-02-15 05:42 GMT
UP News: पड़ोसी देश नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क के जंगली हाथियों ने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल को अपना पसंदीदा ठिकाना बना लिया है। वहीं नेपाल के गैंडों को भी कतर्नियाघाट का जंगल रास आने लगा है। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे कटियारा बीट के बर्दिया गांव में एसएसबी कैंप के पास खेतों में पिछले कई दिनों से गैंडे दस्तक दे रहे हैं। बता दें कि तीन दिन पहले इसी गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की जंगली हाथी के हमले से मौत हो गई थी। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल था, लेकिन अब हाथियों की सतर्कता के बीच गैंडों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
गुरुवार की रात एक गैंडा अपने बच्चे के साथ एसएसबी कैंप के पास सुरेश कुमार दुबे के गेहूं के खेत में पहुंच गया, जिसने भारी मात्रा में गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में गैंडे और उसके बच्चे की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए तस्वीर कैद की है। किसानों ने गैंडों के आने और उनके उत्पात की सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग जल्द ही गैंडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला सकता है।
Tags:    

Similar News