UP News: सेल्फी लेने गए पांच युवकों में से एक की नदी की तेज धारा में बहकर मौत
UP News: सोनभद्र में सेल्फी ले रहे युवक रेणुका नदी में डूबे सोनभद्र 05 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में रेणुका नदी के बीच टीले पर सेल्फी लेने गए पांच युवकों में से एक नदी की तेज धारा में बह गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंकित सिंह (18) अपने दोस्तों प्रिंस, मधुरेश, विकास और आदित्य सिंह के साथ नदी किनारे गया था। घूमते-घूमते सभी युवक नदी के बीच टीले पर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी बीच नदी का पानी अचानक बढ़ने लगा। जिसके बाद सभी युवक किसी तरह नदी से बाहर आ गए, लेकिन अंकित तेज धारा में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मधुरेश भी नदी में कूद गया।
लेकिन वह अंकित को नहीं बचा सका, हालांकि मधुरेश किसी तरह नदी से बच निकला, लेकिन अंकित नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 2-3 घंटे तक विभिन्न इलाकों में तलाश करने के बाद भी अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी है। टीम के पहुंचने के बाद फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। अंकित झारखंड का रहने वाला है और शादी के बाद अपने ससुराल आया हुआ था।