UP News: संपत्ति विवाद में भतीजों ने अपने चाचा की कर दी हत्या

Update: 2025-04-07 06:52 GMT
UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के जिवानी सिउरा गांव निवासी प्रहलाद (65) का अपने भतीजों रविंद्र और जयपाल से गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था।
उन्होंने बताया, ''बात बढ़ने पर रविंद्र और जयपाल ने अपने चाचा प्रहलाद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।'' अधिकारी ने बताया कि हमले में प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News