Up News: करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

Update: 2025-03-13 02:42 GMT
Up News: ककवन कस्बे के पानी की टंकी क्षेत्र में बुधवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। रेंजर विजय श्रीवास्तव ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मोर का पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज पटेल द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मोर को वन विभाग को सौंप दिया गया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार किया।
Tags:    

Similar News