UP News: बदायूं थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पास में रहने वाले चचेरे भाई के हाथ में चोट का निशान मिला है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
मुकदमा जीतने के बाद पति की 11 बीघा जमीन वापस मिल गई। जयंती ने 9 बीघा जमीन बेचकर अपने लिए अलग मकान बनवाया और उसमें मां के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला उसका चचेरा भाई विपिन भी पास में ही आकर मकान बनाकर रहने लगा।
गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों का बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और सीओ दातागंज केके तिवारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
मृतक महिला के बेटे ने बताया कि बहन ने कुछ समय पहले जमीन बेची थी। 6 भाई पुराने मकान में रह रहे हैं, जबकि बहन और मां अलग मकान में रहती थीं। पुलिस ने जांच की तो चचेरे भाई विपिन के हाथ से खून बहता मिला। पूछने पर विपिन ने बताया कि रात में पांच लोग घर में घुस आए और मां-बेटी की हत्या कर दी।
जब उसने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाश ने उसके हाथ में चाकू मार दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस को विपिन की बातों पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही, पुलिस हत्या के कारणों की तलाश कर रही है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मां-बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस घटना के पीछे के मकसद की तलाश कर रही है। हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
हालाँकि पुलिस ने अभी तक हत्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अब तक की जाँच में पुलिस को पूरा शक है कि चचेरे भाई ने ही बहन और बुआ की हत्या की है। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि हत्या के पीछे पैसे का लेन-देन है या कोई और वजह। पुलिस देर शाम तक घटना का खुलासा कर सकती है।