UP News : सड़क हादसे में घायल कासगंज के अधेड़ की मौत हो गई है। दो दिन पहले उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जनपद कासगंज के मनिहारन चौक निवासी बहाउद्दीन (40) दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार को उपचार के दौरान बहाउद्दीन की मौत हो गई। शाम को परिजन शव को कासगंज ले गए।