Up News: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में हड़कंप

Update: 2026-02-25 02:46 GMT
Up News: गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उसके ससुराल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका के देवर शाहबाज ने फोन के जरिए उसके पिता को मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता जिला जालौन से अन्य परिजनों के साथ गोंडा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव के सुपुर्दे खाक की तैयारी की जा रही थी। पिता अल्ताफ हुसैन ने इसका विरोध करते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर इनकार किए जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags:    

Similar News