Up News: दलित मोहल्ले में लगी भीषण आग 9 घर जलकर राख

Update: 2025-04-26 05:00 GMT
Up News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में शुक्रवार शाम दलित बस्ती में लगी आग में 9 घर जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंतू थाना प्रभारी अनंत पाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।हालांकि, दमकल विभाग और ग्रामीणों की मदद से हम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। उन्होंने बताया कि आग में राकेश सरोज, रविंद्र सरोज, संजय सरोज, गोविंद सरोज, मोतीलाल सरोज, प्रदीप सरोज, धर्मदेव सरोज, राधेश्याम सरोज और राम समझू के घर पूरी तरह जल गए।
अधिकारियों के मुताबिक, आग में घरेलू सामान के अलावा कई बकरियां भी मर गईं। उप जिलाधिकारी नैंसी सिंह ने बताया कि मैंने राजस्व अधिकारी को नुकसान का गहन आकलन करने के निर्देश दिए हैं तथा स्थानीय राशन डीलर को प्रभावित परिवारों को तत्काल खाद्यान्न एवं आवश्यक आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Tags:    

Similar News