Up News : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,वृद्ध की मौत, छह लोग घायल

Update: 2025-05-11 06:06 GMT
Up News : शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में मैलानी मार्ग पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 100 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कार सवार छह लोग घायल हो गए। लखीमपुर खीरी जिले के थाना निघासन के गांव लुधौरी निवासी 65 वर्षीय रामखिलावन अपनी मां 100 वर्षीय विद्या देवी, गांव की 70 वर्षीय फूला देवी, 35 वर्षीय कविता देवी, आयुष (7), असलम के साथ कार से पूरनपुर के गांव सबलापुर जा रहे थे।
कार अलीमुद्दीन चला रहा था। वे खुटार मैलानी रोड पर बाबा चौक से थोड़ा आगे पहुंचे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में विद्या देवी की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:    

Similar News