Up News: यूपी के सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां डोमरिया गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हत्या की वारदात गुरुवार को सामने आई। यहां आरोपी ने करम चंद बिंद पर चाकू से हमला कर दिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था और इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
सिगरेट पीने के बहाने बुलाया और मार डाला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ न करने के लिए मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। यही गुस्सा पूरी घटना के पीछे मुख्य वजह थी। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने आगे बताया कि गुरुवार रात आरोपी ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे वहीं मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।