Up News: आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

Update: 2025-06-15 02:00 GMT
Up News :उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। एक प्रशासनिक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार बांसी क्षेत्र के गोहर गांव की सड़क पर फेरी लगाने जा रहे एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
उदवलिया निवासी इरशाद अहमद (23) अपनी शादी की खरीदारी करने जा रहा था, तभी बाजारडीह के पास आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। समोगरा गांव के पश्चिमी सिवान में आकाशीय बिजली गिरने से रिजवान उर्फ ​​कल्लू (40) और सतीश यादव उर्फ ​​लाला (35) की मौत हो गई। सभी घटनाएं बांसी कोतवाली क्षेत्र में हुई हैं।
सूचना मिलने के बाद बांसी पुलिस और तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांसी तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव और बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने घटना में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। अधिकारियों की मौजूदगी में शवों का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा अनुमन्य मुआवजे की धनराशि जल्द से जल्द मृतकों के परिजनों को उपलब्ध करा दी जाएगी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News