Up News: मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 16 में किन्नर अखाड़े के सामने सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे एक टेंट में आग लग गई। वॉच टावर से ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाई। फायर बुलेट पर सवार टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हालांकि आग के बेकाबू होने से पहले ही टेंट में ठहरे लोगों और आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
दमकल विभाग के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग बुझा दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में टेंट और अखाड़ों में ठहरे श्रद्धालुओं को लगातार गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि महाकुंभ को दिव्य और भव्य होने के साथ ही सुरक्षित बनाया जा सके।