Up News :  शॉर्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने ऊपर बने लॉज को भी अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर रह रहे छह लोग बाल-बाल बच गए। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे साइकिल की दुकान के बाहर लगे बिजली के खंभे से चिंगारियां गिरने लगीं। चिंगारियां बाहर खड़ी बाइक पर गिरीं और आग लग गई। साइकिल की दुकान तक पहुंची आग ने अंदर खड़ी साइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें तेज होने पर इन्वर्टर और बैटरी भी फट गए। इससे आग पूरी दुकान में फैल गई। आग साइकिल की दुकान की ऊपरी मंजिलों तक पहुँच गई। लपटें लॉज तक पहुँच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। लीडिंग फायरमैन भंवर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
Tags: