UP News: जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मटसेना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, लखनऊ से राजस्थान लौट रही एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई. इस हादसे में एक यात्री की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 51 अन्य यात्री किसी तरह सुरक्षित बच गए. मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि पवन शर्मा महाकुंभ प्रयागराज से लौटने के बाद बस में सवार हुआ था और नींद आने के कारण वह आग के संकट से बच नहीं सका. इस हादसे में बस में सवार अन्य सभी यात्री भी नागौर के ही रहने वाले थे और वे महाकुंभ से लौट रहे थे|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हमने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला|