Up News: मेले में सिलेंडर फटने से जोड़कर धमाका

Update: 2025-06-23 07:04 GMT
Up News: बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में भीषण आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे सिलेंडर धमाके के साथ फटने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फायर ब्रिगेड की यूनिट ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
शहर के गांधी ग्राउंड में नुमाइश मेला लगा हुआ है। यहां सोमवार सुबह किसी तरह एक दुकान में आग लग गई। आग ने नुमाइश मेले की 20 से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में दुकानें जलकर खाक हो गईं। भीषण आग देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की यूनिट ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इधर, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
Tags:    

Similar News