UP News: जानलेवा मांझे ने युवक की गर्दन पर किया गहरा घाव, अस्पताल में भर्ती

Update: 2025-02-24 06:57 GMT
UP News: बीबीडी माधव रेजीडेंसी के पास रविवार शाम एक युवक की गर्दन में मांझा फंसने से गहरा घाव हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उसकी मां ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वह मां के साथ बाराबंकी जा रहा था।बाराबंकी के बरौली निवासी रामशंकर यादव विभूतिखंड में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम बेटा शुभम यादव मां मोहिनी के साथ बाराबंकी जा रहा था। बीबीडी माधव रेजीडेंसी के पास पहुंचते ही मांझा शुभम की गर्दन में फंस गया। जिससे गर्दन में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।
दर्द से कराहते हुए शुभम गर्दन पकड़कर सड़क पर गिर पड़ा। बेटे को देखकर मोहिनी भी घबरा गई। कुछ समझ नहीं पाई। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। उनकी मदद से मोहिनी अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने शुभम को पांच टांके लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई। लेकिन पतंग उड़ाने वाले कहीं नजर नहीं आए। फिलहाल शुभम अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
Tags:    

Similar News