UP News: बेटे के साथ जा रही महिला से बदमाशों ने लूटी चेन

Update: 2025-05-30 06:26 GMT
UP News: बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात वीआईपी रोड के पास बेटे के साथ घर जा रही महिला की चेन छीन ली। महिला ने कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया है। आलमबाग निवासी सरोजनी अवस्थी (65) बुधवार को बेटे संजय के साथ नीलमथा में रिश्तेदार के घर गई थीं। रात करीब 12.30 बजे मां-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। वीआईपी रोड शांतिपुरम उपवन गेट के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश आ धमके।
लुटेरों ने संजय की बाइक का पीछा कर सरोजनी की चेन छीन ली। चेन छीनने के बाद बदमाश बाराबिरवा चौराहे की ओर भाग गए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News